मै हूँ तितली रंग बिरंगी

on शुक्रवार, 29 मई 2009

फूलों के संग मेरा जीना
रस उनका मुझको पीना
मै हूँ तितली रंग बिरंगी
नीली - पीली और
सतरंगी

उड़ते - उड़ते आती हूँ
बागों में मै जाती हूँ
रंग बिरंगे फूलों संग
उनके रंग चुराती हूँ

तुम भी आओ मेरे संग में
रंग भी जाओ मेरे रंग में
मै रंगों की रानी हूँ
प्यारे फूलों की नानी हूँ

काश की तुम तितली होते
हर-पल हर-दम संग रहते
हम तुम दोनों संग उड़ते
फूलों के संग हम जीते
दूर देश हर-दम जाते
पंख पे बादल हम लाते
काश की तुम तितली होते
हर-पल हर-दम संग रहते...


बारिश खत्म हो गई थी ... कुछ बूंदे पेड़ों के पत्तों से फिसल कर जमीं पर गिर रही थी... मै बगीचे में टहल रहा था... बारिस में भींगे फूलों पर तितलियाँ इठला रही थी... और उनके बीच था.... मै और मेरा कैमरा ......